संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर- राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा जल आपूर्ति विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के तहत बुधवार को चोलापुर ब्लाक परिसर में नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छ पेयजल के बारे में जागरुकता तथा नौ गतिविधियों का शुभारंभ हुआ जिसमें ब्लाक के सभी गांवों में स्कूल ,आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक के जरिए जारी स्वच्छ पेयजल के लिए जागरूक किया जाएगा इस दौरान जागरूकता वाहन रवाना किया गया इस मौके पर बीडीओ शिवनारायण सिंह , एडीओ प्रमोद पाठक , जिला परियोजना समन्वयक अतुल सिंह, सहायक जिला परियोजना समन्वयक धर्मेंद्र,शैलेश यादव ,ट्रेनर नवलकिशोर,ममता, शशिबाला,नैंसी,अभिषेक,कोर्डिनेटर सुधीर,प्रतीक, प्रिंस,हेमंत,तथा स्वजन फाउंडेशन की टीम, आदि उपस्थित रहे।