संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी/ शिक्षक ही जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर उसे ज्ञान के प्रकाश से भरते हैं,शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं हैं वे बच्चों के भविष्य को आधार भी देते हैं,बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं| इस उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर बृजेश क्लासेज में समारोह का आयोजन हुआ| इस आयोजन में मुख्य अतिथि ललिता शात्री इंटर कॉलेज के प्रबंधक अवधेश श्रीवास्तव (लवली सर),विशिष्ट अतिथि काशीराम चौकी इन्चार्ज राहुल सिंह,उपस्थित रहे| इसी क्रम में ललिता शात्री के प्रबंधक ने कहा की बच्चों का प्रथम शिक्षा घर में माता पिता के द्वारा होता हैं,उसके पश्चात स्कूली शिक्षा जो शिक्षक के द्वारा दिया जाता हैं वह जीवन के विकास के लिए उद्घोष होता है| जिससे बच्चे ज्ञान लेकर प्रतिभा मान बनते हैं,और वह बच्चे उच्च पद पर अपने प्रतिभा के आधार के अनुसार पहुचते है|
काशीराम चौकी इन्चार्ज राहुल सिंह ने बच्चों को ज्ञान की बातें बताइए,इन्होंने कहा शिक्षक दिवस क्यों मनाई जाती है इसका उद्देश्य क्या है सभी बच्चों को इसके बारे में अवगत कराया की
भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (टीचर्स डे) मनाने की परंपरा है| इस दिन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति,विद्वान,दार्शनिक,और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. डॉ. राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था, इन्ही के याद में बच्चों द्वारा टीचर डे मनाया जाता है|शिक्षक दिवस के आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से बृजेश क्लासेस के प्रबंधक बृजेश प्रजापति व क्लासेस के बच्चों का विषेश योगदान रहा,इस क्रम में सहयोगी बृजेश क्लासेस के प्रबंधक के पिता अनंत प्रजापति,डायरेक्टर रवि कुमार तिवारी,अनिल मिश्रा,रवि कुमार,आर्यन मोदनवाल,अमन कुमार,चंचल मौर्या,पत्रकार ध्यानचंद शर्मा,संतोष पाण्डेय,के अलावा सैकड़ो बच्चे मौजूद रहे|