UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

तीन महिला समेत चार को शांति भंग में चालान

Updated on: 05 June, 2026

बच्चों के विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर खेतासराय बुधवार को खेतासराय पुलिस ने क्षेत्र के एक गाँव में बच्चों के विवाद के मामले को लेकर तीन महिला समेत चार को गिरफ़्तार कर लिया। सभी के विरुद्ध शांति भंग के आरोप में चालान न्यायालय भेज दिया थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के भुड़कुड़हा गाँव में बच्चों के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट का मामले सामने आया था तो सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने मौके से तीन महिला समेत चार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सरफुद्दीन पुत्र स्व. सुलेमान, फरहाना पत्नी सरफुद्दीन, शाहजहाँ पत्नी स्व. सुलेमान व  अर्सिया पत्नी आदिल निवासीगण भुडकुडहा, थाना खेतासराय शामिल है। सभी को शांति भंग की स्थिति को देखते हुए गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ तिवारी, कांस्टेबल विनोद प्रजापति, कांस्टेबल शैलेश यादव, महिला कांस्टेबल रीना राव व नेहा यादव शामिल रहीं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News