UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

समूह के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं तेजी से स्वरोजगार का सृजन कर आत्मनिर्भर बन रहीं है

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ अवसर पर समूह की महिलाएं तिरंगे झण्डे और दिए का निर्माण कर रहीं हैं। हरहुआ विकास खण्ड के बेरवा,भटौली और बेदी ग्राम पंचायत में बीसी सखी डिजिटल कैम्प कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय उदबोधन में एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कही।उन्होंने कहा कि बीसी सखी ग्रामीणों तक बैंकिंग सेवाओं को पहुंचा रही हैं । इसमें हर तरह के आर्थिक लेनदेन,बैंक खातों में जमा ,निकासी,खाता खोलने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

 उक्त कार्यक्रम में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने हेतु महिलाओं को जागरूक किया गया। महिलाओं को बीसी प्वाइंट से लेनदेन करने बैंक के विभिन्न उत्पादों एवम सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर एनआरएलएम के रत्नेश कुमार ने बताया की अब ग्रामवासियों को अपने खाते से पैसा निकालने,खाते में जमा करने या खाता खुलवाने के लिए बैंक दौड़ने की ज़रूरत नहीं बल्कि बीसी सखियों के माध्यम से यह सुविधा उनके गांव में ही नहीं बल्कि डोर टू डोर दी जाएगी।उक्त अवसर पर एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव,बीएमएम रत्नेश कुमार,बीसी सखी काजल तिवारी, इंदू देवी,अनिता देवी,सचिव संजय गुप्ता पञ्चायत सहायक अनिता देवी,मधु देवी,समूह सखी समिता देवी,आजीविका सखी चंदा देवी,ग्राम रोजगार सेवक माया देवी,प्रधान जय देवी,प्रधान प्रतिनिधि राजनाथ पटेल सहित समूह की महिलाएं उपस्थिति रहीं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News