UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नैनो उर्वरक के लाभों का जनता के बीच प्रचार प्रसार करें : डाक्टर अवधेश सिंह

Updated on: 17 June, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज 

 

वाराणसी। पिंडरा ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय मेला सोमवार को समाप्त हुआ। मेले मे सहकारिता स्टाक पर माननीय विधायक पिंडरा डा0 अवधेश सिंह ने जैव उर्वरक तथा नैनो उर्वरक के बारे मे रूचि दिखाई। स्टाल पर मौजूद एडीओ पिंडरा प्रियंका मिश्र तथा सचिव बीपैक्स मंगारी ऋषिकुमार सिंह ने विधायक का स्वागत करते हुए सहकारी समिति,ऋण वितरण ,जैव उर्वरक व नैनो उर्वरक के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि नैनो उर्वरक के लाभों के बारे मे जनता के बीच प्रचार प्रसार करायें।नैनो उर्वरक कृषि क्षेत्र मे क्रांति का सूत्रपात है।किसानो की आय दुगनी करने के लिये सहकारिता विभाग का योगदान प्रशंसनीय है। इस अवसर पर सचिव गिरीश सिंह,विनोद दूबे,अर्जुन पटेल,विशाल सिंह,इन्दुप्रताप सिंह,ड्रोन सखी सिन्दूर देवी इत्यादि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News