पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
जौनपुर खेतासराय पुलिस ने शांति भंग की आशंका में विभिन्न जगहों से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के मानीकलां से पारिवारिक विवाद में संलिप्त संदीप कुमार बिंद पुत्र सोनेलाल बिन्द निवासी लतीफपुर तथा कस्बा खेतासराय से अंकित गुप्ता पुत्र प्रमोद कुमार गुप्ता निवासी सबरहद थाना शाहगंज को शांति भंग की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका में गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की सम्बंधित धाराओं के अंतर्गत चालान न्यायालय भेज दिया गया है।