UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*नशे मे प्रयोग की जाने वाली ऑनरेक्स कफ सिरप की कुल 202 पेटियों, 01 अदद तीन पहिया वाहन, 01 अदद स्कूटी व कुल 280300/- रु0 नगद के साथ 03 नफ़र अभियुक्त थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार*

Updated on: 24 July, 2026

संपनदाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर औषधि निरीक्षक वाराणसी के साथ आज दिनांक 27.08.2023 को समय करीब 07.45 बजे अभियुक्तगण 1. अजय केसरी पुत्र लल्लू केसरी निवासी पथरा थाना मुगलसराय जनपद चंदौली 2. प्रशांत कसेरा पुत्र राम कसेरा निवासी पियरी थाना चेतगंज वाराणसी व 3. हिमान्शु कसेरा पुत्र राजेश कसेरा निवासी पानदरीबा थाना चेतगंज वाराणसी को लखनपुर जीटी रोड के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 202 पेटी कुल 24240 शीशी आनरेक्स कफ सिरप 100 ML मय 01 अदद श्री व्हीलर एल्फा वाहन UP 65 GT0836, एक अदद स्कूटी UP65CV0518 व कुल 280300/-रू0 नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 267/2023 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोगो द्वारा उक्त कफ सिरप का अवैध व्यापार अधिक धन कमाने के लिए किया जाता है। इसमें हम लोगों के साथ अन्य लोग भी सम्मिलित हैं, जिसमें से एक कृतार्थ इण्टर प्राइजेज नावलपुर शिवपुर के प्रोपराइटर है, यह माल उसके द्वारा ही दिल्ली से कही से मंगाया गया है। इसके अतरिक्त भी कई लोग सम्मिलित है और हम सब लोग मिलकर इस नशीले सीरप का व्यापार कर अधिक मुनाफा कमाते हैं, जिसको आपस में मिल-जुलकर बांट लेते हैं।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली टीम में विवेक कुमार सिंह औषधि निरीक्षक,संजय दत्त औषधि निरीक्षक,उ0नि0 अजय कुमार यादव,उ0नि0 पंकज कुमार पाण्डेय,हे0का0 सुरेश सरोज,हे0का0 रामसकल यादव,का0 अमित कुमार थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News