UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मोहनपुर प्रधान उपचुनाव हेतु पोलिंग पार्टियाँ मतदान स्थल पर पहुंचीं*

Updated on: 17 April, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

*हरहुआ*स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत मोहनपुर मे ग्रामप्रधान के रिक्त पद हेतु उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियाँ मोहनपुर स्थित मतदान स्थल पर पहुंचीं।इसके पहले निर्वाचन अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह ,एआरओ देवेंद्र पांडेय तथा एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह की निगरानी मे पोलिंग पार्टियो को निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराई गई।

 ग्रामपंचायत मे पंचायत भवन पर स्थित कुल तीन बूथो पर तीन पोलिंग पार्टियो के पहुंचने के पूर्व सेक्रेटरी संजय गुप्ता ने बूथ निर्माण व अन्य आवश्यक सुविधाओ की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली थी।

देर शाम सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा भी एडीओ पंचायत मयंकमोहन के साथ मतदान स्थल पर पहुंचे और मतदान कार्मिको की कुशल क्षेम पूछी।

बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य ने बताया कि मतदान कल बुधवार को होगा और मतगणना शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर कराई जाएगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News