संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* होनहार नन्हे मुन्ने बच्चों के स्वास्थ, शिक्षा को एक छत के नीचे मुहैया कराने के उद्देश्य से हरहुआ ब्लाक के आठ ग्राम पंचायतों में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का पीएम के डिजिटल लोकार्पण के बाद ग्राम प्रधानों ने सविधि पूजन कर भवन का लोकार्पण किया।
ब्लाक क्षेत्र के सुलेमापर के प्रधान सुनील कुमार'दिनेश', बैजलपट्टी दासेपुर में प्रधान सोनू प्रसाद, मुर्दहा में प्रधान रविन्द्र यादव, भटौली में प्रधान जय देबी व प्रतिनिधि राजनारायण पटेल, काजीसराय में प्रधान भोलानाथ, नोनौटी के प्रधान रविकुमार ,गोसाईपुर "छोटा" प्रधान विजय कुमार ,जयपार के प्रधान निर्जला देवी अपने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ वैदिक मंत्रोच्चार कलश स्थापना पूजन,केक काटकर भवन का लोकार्पण किया।
लोकार्पण अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का स्वागत कर उनको खेल सामग्री सहित पुस्तक प्रदान कर मिठाई खिलाई गई। जगह-जगह आंगनबाड़ी भवन को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ,सीडीपीओ दिलीप केशरी,मुख्यसेविका इंदु यादव,किरणलता के अनुसार हर केंद्रों पर 25 से 30 नन्हे मुन्ने बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बुलाकर टीका लगाकर स्वागत किया गया। विधिवत पूजन पाठकर भवन में केंद्र का संचालन शुरू करा दिया गया।