संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- कमिश्नरेट वाराणसी में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर चल रही एसएससी द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस की परीक्षा में परीक्षा केंद्र पूर्णोदय महिला महाविद्यालय निकट हनुमान मन्दिर बच्छाव बाजार थाना रोहनिया में द्वितीय पाली व तृतीय | पाली की परीक्षा में विद्यालय के निदेशक द्वारा अभियुक्तगण 1. अखिलेश प्रसाद उर्फ मुकेश कुमार पुत्र विनोद मिस्त्री निवासी ग्राम दाउदपुर पोस्ट मधार जिला नालन्दा बिहार, व 2. पवन कुमार पुत्र सुनील प्रसाद निवासी बड़ी पहाड़ी थाना लहेरी जिला नालन्दा बिहार की चेकिंग दौरान आधार कार्ड पर फोटो एडिट कर अपना फोटो लगाकर फर्जी तरीके से तैयार किया हुआ आधार कार्ड बरामद हुआ तथा अभियुक्त पवन उपरोक्त के द्वारा अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी सी-35 अर्जुन पार्क नागल नजफगढ़ दिल्ली को बुलवाये जाने पर महाविद्यालय के निदेशक द्वारा उपरोक्त अभियुक्तगण को लेकर थाने लाकर सुपुर्द किये तथा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रोहनियां में अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0-0355/2023 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 व 6 / 10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही रोहनियां पुलिस द्वारा की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में उ0नि0 नीरज कुमार थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।