UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

समाज कल्याण के अधीन दो सहायक अध्यापक हुए सेवानिवृत्त,हुई विदाई

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

वाराणसी। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) के अधीन दो सहायक अध्यापकों गुलाब चन्द (सहायक अध्यापक पतिराजपुर)व द्वारिका सिंह यादव(अजगरा) की सेवा की अधिवर्षता पूर्ण होने पर शनिवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) ऐश्वर्या राज लक्ष्मी के कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवा मुक्ति व विदाई समारोह के अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश कुमार दुबे,पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रितेश बिन्दल, समाज कल्याण अधिकारी (विकास) ऐश्वर्या राज लक्ष्मी व सहायक प्रबन्धक प्रवीण कुमार सिंह उपस्थित रहे।इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी गण‌ उपस्थित रहे। विदाई समारोह में समाज कल्याण अधिकारी त्रय ने संयुक्त रूप से दोनों अध्यापकों को माल्यार्पण कर शाल,मोमेंटो व कलाई घड़ी देकर सम्मानित किया।गौरतलब हो कि दोनों अध्यापकों ने 29 वर्षों तक उक्त पद पर अपनी सेवायें की है।समारोह मे अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि कर्मचारी का जिस दिन नियुक्ति होता है, उसी दिन उसकी सेवा मुक्ति का तिथि भी विभाग द्वारा निर्धारित होता है। एक दिन सबको सेवा मुक्त होना पड़ता है। आज के बाद आप दोनों अध्यापक अपने घर परिवार संग सुखी,स्वस्थ एवं खुशहाल रहकर गुजर बसर करें। यही हम सभी कामना करते हैं। समारोह का संचालन लिपिक संजय वर्मा,मोहन प्यारे,पवन प्रजापति व सुभाष पाल ने संयुक्त रूप से किया।समारोह में मुख्य रूप से पारस पाल,परमशीला,दुर्गावती देवी,जितेन्द्र भारती,राजनाथ,जनार्दन,सुभाष पाल आदि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News