संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
उ0 प्र0 मा0 शि0 संघ संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आज दिनांक 26/09/2023 को जनता इण्टर कालेज रतनूपुर जौनपुर के सभी अध्यापक चाकडाऊन हडताल कर शिक्षकों/ प्र्धानाचार्यों के सम्मान ,सेवा सुरक्षा से खिलवाड करने वाले सरकार के कदम का पुरजोर विरोध किया।धरनारत अध्यापकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के सहायक अध्यापक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में पारित शिक्षा सेवा आयोग अधिनियम 2023 न केवल शिक्षकों बल्कि प्रधानाचार्यों की भी सेवा सुरक्षा को संकट में डालने वाला है, जबकि अद्यतन मा0शि0 सेवा चयनबोर्ड अधिनियम 1982 यथासंशोधित 1998 में की धारा 12,18 एवं21इस सम्बन्ध में शिक्षकों/ प्रधानाचार्यों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करती है।विभिन्न शिक्षक संगठनों द्वारा इस सम्बन्ध में प्रदेश सरकार / विभाग को कई बार ज्ञापन आदि देने के बावजूद सरकार अपनी हठधर्मिता पर कायम है।इसलिए अब संघर्ष के अतिरिक्त अन्य कोई विकल्प नहीं है।चाकडाऊन में सम्मिलित प्रत्येक अध्यापकों के प्रति रतनूपुर मा॰शि॰प॰ईकाई के शाखा मंत्री बीरेन्द्र बहादुर सिंह ने आभार व्यक्त किया।