UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने का संकल्प

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

चौबेपुर/वाराणसी। जनपद में चलायी जा रही "विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को क्षेत्र के भगवानपुर व डुडुवां ग्राम पंचायत में पहुंची।डुडुवां गांव में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित ग्रामीणों से जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।संयुक्त बीडीओ विमल प्रकाश पाण्डेय ने कर्मचारियों को बगैर किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प दिलाया।बीडीओ ने पीएम आवास एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में लगाये गये किसान समाधान शिविर मे कृषि विभाग की ओर से खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को पीएम प्रणाम योजना,पीएम किसान सम्मान निधि योजना,नमामि गंगे योजना के सम्बंध में जानकारी देते हुए किसानों की कृषि सम्बंधित समस्याओं का समाधान किया।इसी क्रम में भगवानपुर में आयोजित कार्यक्रम में चंदौली सांसद डा.महेंद्रनाथ पाण्डेय के विद्युत प्रतिनिधि जय प्रकाश पाण्डेय ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार संकल्पित है किसान कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं।इस दौरान पंकज भास्कर,मनोज,लक्ष्मण सिंह,पारस यादव,सभाजीत राम,मंजू सिंह आदि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News