UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सफलता के लिए सिद्धांत का होना जरूरी है*: टी राम

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

*हाई स्कूल में प्रदेश में पांचवी रैंक हासिल करने पर आयर (अहिरौली) निवासी अर्चना यादव को लैपटाप देकर किया सम्मानित।हरहुआ।* यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में पांचवी रैंक एवं वाराणसी में दूसरा स्थान हासिल करने पर पंचायत भवन आयर के सभागार में मंगलवार को एक कार्यक्रम में अतिथि अजगरा विधायक टी राम व आयर के प्रधान सूर्य प्रकाश उर्फ भीम ने अपने हाथों लैपटॉप देकर छात्रा का उत्साह बढ़ाया।       प्रधान सूर्य प्रकाश मौर्य ने कहा कि समाज मे गरीब, किसान एवं मजदूर के घर बड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलती है। अभावो में रहकर मुकाम हासिल करना पत्थर पर लकीर खींचने के बराबर है। ऐसे टैलेंट को आगे लाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। बिटिया ने गांव, समाज का मान सम्मान बढ़ाया है। यह भी कहा कि अगले वर्ष से अपने ग्राम पंचायत के यूपी बोर्ड के टॉप फाइव मेधावियों को साइकिल दिया जाएगा।

    अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि सफलता के लिए सिद्धांत का होना बहुत जरूरी है। मानवता को सर्वोपरि रखकर मेधावियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के वगौर प्रगति संभव नही है। उच्च शिक्षा के लिए हर संभव मदद किया जाएगा।  अर्चना यादव शांति शिक्षा निकेतन इंटर कालेज आयर की छात्रा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य साबित्री देवी छात्रा के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। 

इस मौके पर नागेश केशरी,  ग्राम प्रधान अहिरौली खरपत्तू यादव , ग्राम प्रधान शिवरामपुर बिपिन, ग्राम्य विकास अधिकारी ओमप्रकाश यादव, नागेश केशरी, बीडीसी राधेश्याम कन्नौजिया, ई राजू मौर्य, सोनखर प्रसाद, आनंद स्वरूप, पारस पटेल, रमेश पटेल आशीष दुबे आदि लोगो ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News