संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
हरहुआ ब्लाक मे इस वर्ष गेहूं खरीद के लिये सिर्फ बीपैक्स भैठौली व विपणन केंद्र गोसाईपुर मोहाव को केंद्र बनाया गया है। शासन द्वारा गेंहू का क्रय मूल्य 2585 रूपए प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। साथ ही साथ 10 रुपये छनाई उतराई प्रति कुंतल मिलता है।
यद्यपि सरकार ने गेहूं खरीद के लिए पहली अप्रैल से ही सभी सचिवो को केंद्र खोलने का आदेश दिया है परंतु केन्द्र पर गेंहू की आवक ठप थी। 4 अप्रैल को पहले किसान महादेवपुर के शिवपूजन सिंह गेंहू लेकर पहुंचने वाले रहे जिन्होंने दस कुंटल गेंहू की बिक्री किया।समिति सचिव अभय कुमार सिंह ने माल्यार्पण करके अन्नदाता किसान का स्वागत किया था।
सचिव भैठोली अभय सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद का पैसा किसान के खाते में एनपीसीआई के माध्यम से 48 घंटे के अंदर भुगतान होगा। आज तक अभी 50 कुंतल की 3 किसानों से खरीददारी हुई। सप्ताह के अंदर किसान गेंहू लेकर आने का आश्वासन दिया है।
विपणन केंद्र गोसाईपुर की वरिष्ठ विपणन निरीक्षक प्रियंका पांडेय के अनुसार अभी 200 कुंतल तक खरीददारी हुई है। किसान एक सप्ताह मड़ाई के बाद केंद्र पर गेंहू लेकर आने का आश्वासन दिया है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक वाराणसी हर्ष कुमार ने बताया कि सभी किसान बंधु शासन की इस योजना का लाभ उठायें और अपना गेंहू क्रय केंद्र पर बेचकर लाभकारी मूल्य प्राप्त करें।