संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
हरहुआ,वाराणसी। बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह ने रविवार को हरहुआ ग्रामपंचायत मे निर्माणाधीन अमृतसरोवर और खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद भी साथ मे रहें।बीडीओ हरहुआ ने अमृतसरोवर मे इंटरलाकिंग व अन्य कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।बीडीओ ने कहा कि अमृतसरोवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ के किनारे स्थित है ,इसलिए स्वास्थ्य की दृष्टि से तालाब की समुचित सफाई और सुन्दरीकरण आवश्यक है।मौके पर उपस्थित ग्रामप्रधान अनवर हाशमी के साथ खेल मैदान के अवलोकन के समय बीडीओ ने सेक्रेटरी गौरव विश्वकर्मा और ग्रामप्रधान को आवश्यक निर्देश दिए।बीडीओ ने इस दौरान कोईराजपुर मे अपूर्ण पीएम आवासो का भी निरीक्षण किया और लाभार्थियो को तत्काल आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए।बीडीओ हरहुआ ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक कार्यो की गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता न किया जाए।निरीक्षण के समय ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद,सेक्रेटरी गौरव विश्वकर्मा,ग्रामप्रधान अनवर हाशमी अन्नू इत्यादि मौजूद रहे।