UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल*

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

गाजीपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। देर रात हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ पर हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैएएसपी बलवन्त कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से मोटरसाइकिल चढ़ाते हुए मुहम्मदाबाद की तरफ भागने का प्रयास किया गया। उसका पीछा किया गया। 

हाटा नहर पुलिया से पहले ग्राम मानिकपुर जाने वाले मार्ग पर मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो भाग रहे बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल से फिसलकर गिरने के बाद पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया जाने लगा। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किये गए जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया है। 

घायल बदमाश को प्राथमिक इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उसके आपराधिक इतिहास के बारे मे जानकारी की जा रही है। वाराणसी निवासी गिरफ्तार बदमाश सूरज शर्मा गाजीपुर से 25 हजार का इनामिया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News