संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के क्रम में व प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में दिनांक 18/11/2023 को थाना रामनगर पुलिस द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1. इश्तियाक पुत्र युसुफ निवासी 15 / 275 फारूकी नगर बजरडीहा थाना भेलूपुर वाराणसी 2. बबलू, पुत्र स्व0 शौकत निवासी सतपोखरी दुल्हीपुर थाना मुगलसराय जिला चन्दौली 3. मो0 साजिद उर्फ मल्लू पुत्र मो0 शहीद निवासी एन 15 / 275 फारूकी नगर बजरडीहा भेलूपुर वाराणसी 4 सगीर अंसारी पुत्र शहाबुद्दीन निवासी रहीमपुर लोहता थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी 5 गुलाम अनवर पुत्र अब्दुल कलाम निवासी रहीमपुर लोहता थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी को चाँदमारी ग्राउण्ड के पास से समय 04.25 बजे उसके अपराध से बोध कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।पंजीकृत अभियोग का संक्षिप्त विवरण -1- मु0अ0सं0-0215/2023 धारा 380 / 411/413 / 414 भादवि में दिनांक 29/10/2023 को आवेदक श्री शिवम सोनकर पुत्र नत्थू लाल सोनकर निवासी कटेसर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ने लिखित सूचना दिया कि आवेदक की मोबाईल रिपेयरिंग कि दुकान नरेश शाव निवासी रामनगर के किराये के मकान में हैं दिनांक 28/10/2023 को वादी मुकदमा मुकदमा के दुकान में रखा हुआ पुराना मोबाईल व लैपटाप किसी अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया हैं। इस सम्बन्ध में वादी मुकदमा द्वारा एक लिखित तहरीर दिया गया। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री रामस्वरूप सिंह को दिया गया।2- मु0अ0सं0-0037/ 2023 धारा 380 / 411 / 413/ 414 भा0द0वि0 में दिनांक 16/02/2023 को आवेदक श्री विपिन चन्द्र झाँ पुत्र श्री कामोद झाँ निवासी डोमरी थाना रामनगर वाराणसी ने लिखित सूचना दिया कि वादी मुकदमा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का शोध छात्र है जो डोमरी से BHU के लिए निकले थे, वहां एक सेमिनार होने के कारण अत्यधिक रात हो गई जिस कारण वादी मुकदमा रात्रि 15/02/2023 को घर नही आ पाये थे कि उसी रात्रि दिनांक 5.02.2023 को मेरे वादी मुकदमा के घर में चोरी हुई हैं जिसमें कुछ नगद रुपये , चैन, अंगुठी कम्बल टीवी इत्यादि सामान चोरी हुआ था। जिसकी सूचना मुझे वादी मुकदमा को अपने पड़ोसी के माध्यम से पता चली थी इस सम्बन्ध में वादी मुकदमा द्वारा दिये गये लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया व विवेचना उ0नि0 श्री पवन कुमार राय को दिया गया।