संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय
*मिर्जामुराद।* जलनिगम के नलकूप पंप में आयी तकनीकी खराबी के चलते मिर्जामुराद समेत आस-पास के गांवों में दो दिनों से पेयजलापूर्ति ठप हैं।गर्मी के मौसम में पीने के पानी की खातिर ग्रामीणों को डिब्बा-बाल्टी लेकर इधर-उधर भटकना पड़ रहा हैं।आपरेटर व ग्रामीणों द्वारा जेई को कई बार फोन मिलाने के बावजूद काल रिसीव नही हो रहा।
आराजीलाइन्स ब्लाक अंतर्गत गौर गांव (मिर्जामुराद) में ग्राम समूह पेयजल योजनान्तर्गत वर्ष 1978 में जलनिगम का दो नलकूप पंप व पानी टंकी बनी हैं।जलनिगम की भूमिगत पाइप लाइन से गौर, मिर्जामुराद, चक्रपानपुर, खालिसपुर, अमिनी, टिकरा, लालपुर, प्रतापपुर गांवो में पेयजलापूर्ति की जाती हैं।ग्रामीण जलनिगम के ही पानी पर आश्रित रहते हैं।पंप आपरेटर राजेश कुमार व मुन्ना मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात से ही नलकूप के मोटर पंप में आयी खराबी से प्रथम नलकूप का मोटर पंप नही चल पा रहा।पंप न चल पाने के कारण क्षेत्र में पेयजलापूर्ति नही हो पा रही।उधर,विभागीय उदासीनता के चलते जलनिगम परिसर से कुछ दूरी पर स्थित जलनिगम के द्रितीय नलकूप का मोटर पंप ढाई वर्ष से खराब होकर पड़ा हैं।शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा ध्यान नही दिया गया।जलनिगम का मात्र एक ही नलकूप चल रहा था, उसके बंद होने से पेयजल के लिए हाहाकार मच गया हैं।जनप्रतिनिधि व सत्ता पक्ष से जुड़े नेतागण भी समस्या पर ध्यान नही दे रहे।
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत व जलनिगम विभाग की उदासीनता पर राजकुमार गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', इंदुशेखर सिंह गौतम व सुधीर त्रिपाठी ने पीएमओ समेत अन्य को ट्वीट कर नलकूप को ठीक करा क्षेत्र में तत्काल पेयजलापूर्ति व्यवस्था बहाल कराने की मांग की हैं।
डा.शीतला प्रसाद सिंह, चंद्रभूषण सिंह, रामजतन मौर्या, बबलू, विजय, इमरान, उमेश, मुन्ना, शैलेन्द्र सिंह 'पिन्टू' आदि ग्रामीणों ने समस्या के निदान हेतु जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया हैं।