UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सेंट थॉमस प्राइमरी स्कूल परिसर में शनिवार को बाल मेले का आयोजन किया गया

Updated on: 17 June, 2026

मोमोज से लेकर पानी पूरी तक, छात्रों के हुनर और स्वाद की सराहना

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर शाहगंज। क्षेत्र के सेंट थॉमस प्राइमरी स्कूल परिसर में शनिवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मोमोज, समोसा, पानी पूरी, फ्रूट चाट, बास्केट चाट सहित विभिन्न प्रकार के अल्पाहार के स्टॉल लगाए, जो अभिभावकों और आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र रहे बाल मेले में विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में आदर्श मोदनवाल, विनायक मोदनवाल और पीयूष जायसवाल के स्टॉल को लोगों ने खासा पसंद किया। बच्चों ने न केवल स्वाद का ध्यान रखा, बल्कि स्वच्छता और प्रस्तुति में भी सराहनीय प्रदर्शन किया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की मेले में पहुंचे अभिभावकों शिवा गुप्ता (भोला), पूजा गुप्ता, तपन  सोनी, राम अग्रहरि, सुरेश यादव, देवेंद्र वरनवाल सहित अन्य लोगों ने बच्चों के हाथों बने अल्पाहार का स्वाद लिया और उनका उत्साहवर्धन किया। अभिभावकों ने इस आयोजन को बच्चों में आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने वाला बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका विद्यालय के प्रबंधक श्रद्धेय फादर एंटनी सामी ने निभाई। उन्होंने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग और रचनात्मकता का विकास होता है आयोजन के समापन पर प्रधानाचार्य सिस्टर आशा मंजू ने आए हुए सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस बाल मेले को सफल बनाने में अध्यापिकाओं सवीना प्रकाश, प्रेमा पीटर, ज्योति, नीतू, वर्षा, पूजा सिंह, नीता, सुशीला तथा सहयोगी अध्यापक वेद प्रकाश, पावन गुप्ता और रवि चौरसिया का विशेष योगदान रहा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News