UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*महालक्ष्मी माता का हुआ भव्य अन्नकूट महोत्सव* 

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी । काशी की सुप्रसिद्ध महालक्ष्मी माता का भव्य अन्नकूट महोत्सव शुक्रवार को लक्सा स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। महालक्ष्मी माता का भव्य श्रृंगार श्री महंत लिन्गिया महाराज एवं महा आरती सुत्तू महाराज ने किया ।कार्यक्रम संयोजक पंडित अवशेष पांडे कल्लू महाराज ने बताया कि महालक्ष्मी माता के भव्य अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर भजन गायक अमलेश शुक्ला एवं स्नेहा अवस्थी ने माता के भजनों की रसदार बहाई।संस्कृतिक संयोजन के डी दुबे ने किया।इस अवसर पर पांच विशिष्ट लोगों को पण्डित शिव प्रसाद पांडेय लिन्गिया महाराज ने आध्यात्मिक गुरु स्वामी अखंड सम्राट आनंद,डॉ अशोक कुमार राय,डॉ अमर अनुपम, समाजसेवी सचिन मिश्रा, चक्रवर्ती विजय नावड, सुधीर सिंह,राजेश अग्रवाल जी एन , को श्री शक्ति सम्मान से सम्मानित किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पण्डित अभिषेक पांडेय, पंडित अविनाश पांडे पण्डित, सतीश पांडेय, पण्डित अभय पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News