संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चंदौली। 12वीं करने के बाद बहुत से स्टू डेंट्स आगे के करियर का चुनाव करने में परेशानी महसूस करते हैं। वे समझ नहीं पाते हैं कि आगे कौन सी पढ़ाई करनी चाहिए, बहुत से छात्र-छात्राओं और उनके माता-पिता को इस बात की जानकारी नहीं है की वे नर्सिंग क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं। नर्सिंग क्षेत्र में करियर कैसे बनाएं इस विषय पर शुक्रवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली में कक्षा 11वी तथा 12वी के छात्र-छात्राओं के लिए यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट से काउंसलिंग प्रभारी माधुरी विश्वास, नर्सिंग ट्यूटर विकास यादव, नर्सिंग ट्यूटर जूली कुमारी, नर्सिंग ट्यूटर अंजनी कुमारी और र्सिंग ट्यूटर मधु सेठ द्वारा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम किया गया। काउन्सलिंग के दौरान नर्सिंग क्षेत्र से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई एवं छात्र-छात्राओं को नर्सिंग में करियर स्कोप के बारे में जानकारी दी गयी । काउंसलिंग कार्यक्रम को स्कूल के प्रिंसिपल प्रमोद कुमार सिंहके द्वारा काफी प्रोत्साहन दिया गया।