UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*संकट की घड़ी में 1090 डायल कर पुलिस का सहयोग लें- अनुजा गोस्वामी*

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को खालिसपुर गांव स्थित जीवा इंटरनेशन स्कूल में महिला एसआई अनुजा गोस्वामी द्वारा छोटी बच्चियों को सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।

महिला एसआई ने बच्चियों को जागरूक करते कहां की अगर आप लोगों को स्कूल आते जाते समय कोई भी दिक्कत होती है तो तुरंत आप हेल्प लाइन बुलेन पावर 1090 पर फोन कर जानकारी दे।उन्होंने बच्चियों को 1090 के अलावा 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन डायल के बाबत जानकारी देते हुए अन्य हेल्प लाइन नंबर को जानकारी दी।वही बच्चियों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही नियमो का पालन करने की अपील की।

इस दौरान स्कूल के प्रबंधक विनोद तिवारी, प्रिंसिपल रामदुलार अवस्थी समेत स्कूल की बच्चियां मौजूद रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News