UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पीएचसी हरहुआ ओपीडी में ठंड बढ़ने से रोगियों की संख्या बढ़ी,दी सावधानियां बरतने का सुझाव

Updated on: 28 July, 2026

 संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 *हरहुआ।* मौसम में लगातार ठंड व गलन बढ़ने से पीएचसी हरहुआ पर ओपीडी में मौसमी रोगियों में बढोत्तरी हुई है।

            ओपीडी में प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डॉ0 सन्तोष कुमार के अनुसार इन दिनों शीतकाल ठंड व गलन के मौसम में अधिकतर ,ठंड लगने, पेट दर्द ,बुखार खांसी ,जुकाम,दर्द सहित स्किन के मरीज अधिक हैं। 

खांसी के लिए एम्ब्रोकसोल हाइड्रोक्लोराइड सीरप कारगर दवा उपयोग के संग मरीजों को अन्य दवा के साथ गर्म भोजन, गुनगुना पानी सहित ठंड से बचाव की जानकारी दी। कुल ओपीडी में 222 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई।

एआरवी के प्रथम और द्वितीय डोज के 58मरीजों को टीके लगाए गए व 25 जांच हुई। रविवार रात से सोमवार शाम तक 10 प्रसव सामान्य रूप से हुए।प्रसव कक्ष में जच्चा-बच्चा के लिए रूम हीटर की व्यवस्था कराई गई है।

     ओपीडी में पीएचसी हरहुआ प्रभारी संग चिकित्सक डॉ0नन्द आसरे ,डॉ0 मनु चतुर्वेदी फार्मासिस्ट राकेश कुमार व विद्या प्रकाश दुबे, एचईओ सतीश गुप्ता,अपर शोध अधिकारी श्री नाथ यादव,एचआई लक्ष्मीनारायण, अप्टोमेट्रिक्स नदीम अली, बीसीपीएम संगीता, लैब टेक्नीशियन सूरज कुमार,कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह,वार्ड ब्याय व स्टाफ नर्स अंजना सिंह व रोजमेरी बोथा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित होकर सेवारत रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News