UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भेलूपुर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एक शोहदे को किया गिरफ्तार 

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में चोरी, लूट,चेन छिनैती, महिलाओं से छेड़खानी आदि के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, नारी सशक्तिकरण, सशक्त प्रदेश के संदर्भ में कार्यवाही करते हुए महिला सुरक्षा केंद्र थाना भेलूपुर वाराणसी पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को सार्वजनिक स्थल पर अश्लील शब्दों व गीत गाने वाले एक शोहदे को अशफाक नगर रेवड़ी तालाब से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम नोमान पुत्र मारूक पता कमदधा पंचायत जला बिहार उम्र 23 वर्ष बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 296 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी, म0उ0नि0 शिखा देवी, उ0नि0 श्याम सुन्दर,का0 श्यामू, म0कां0 प्रियंका देवी आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News