UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सिलेंडर गैस रिसाव से लगी आग कई झुलसे, तीन की हालत गम्भीर।*

Updated on: 24 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

हरहुआ,वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत अनौरा स्थित श्री साई बाबा पीएम आवास के 'बी' ब्लाक फ्लैट न0 162 में गृह प्रवेश के दौरान सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते आग लगने से आधा दर्जन लोग झुलस गए वहीं तीन की हालत गम्भीर बताई गई। सभी को तत्कालिक रूप से उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में दाखिल कराया गया है।घटना के सम्बंध में चौकी प्रभारी हरहुआ सचिन पटेल के अनुसार पीएम आवास के ब्लाक 'बी' फ्लैट न0 162 में सुरेंद्र चौहान पुत्र फूलचंद चौहान निवासी नई बाजार,रैमलपुर थाना भदोही मूल निवासी अजगरा को आवंटित हुआ है। उक्त आवास में गृहप्रवेश का कार्यक्रम चल रहा था। पूजा में पकवान बनाने हेतु मौजूद लोग गैस सिलेंडर लगा रहे थे किंतु गैस सिलेंडर का रेगुलेटर घरेलू रेगुलेटर न लगाकर ओपन कमर्शियल रेगुलेटर लगा रहे थे जिससे गैस रिसाव अधिक होने लगा परिणाम स्वरूप पूजा के दौरान जल रहे दीपक से आग पकड़ लिया जिससे आस पास के लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए।श्री साई बाबा इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रा0 लि0 की अग्नि शमन सिस्टम से आग पर काबू पा लिया गया।

प्रमुख प्रभावित घायलों में सुरेंद्र चौहान उम्र 36 वर्ष,पूजा चौहान पत्नी सुरेंद्र चौहान उम्र 33 वर्ष,सितारा देवी पुत्री फूलचंद 34 वर्ष,ज्योति चौहान पूजा चौहान की बहन उम्र 20 वर्ष,पंडित द्वय मनोहर व चंदन दुबे शामिल हैं। जिसमे पूजा देवी,सितारा देवी व गोलू की हालत गम्भीर बताई गई।घटना स्थल पर सी0ओ0 अमित पांडेय,इंस्पेक्टर बड़ागांव बृजेश कुमार सिंह,चौकी प्रभारी हरहुआ सचिन पटेल,दिवान उमेश कुमार व राजस्व विभाग के कानूनगो लालमणि व साई सिटी के कर्मचारी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News