संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर।*
सेवापुरी ब्लाक के लेढ़ुवाई बीपैक्स मे सदस्यता महाअभियान अंतर्गत मेगाकैम्प लगाया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह अलगू तथा अध्यक्षता उपायुक्त सहकारिता एवं प्रभारी सहायक आयुक्त वाराणसी सोमी
सिंह ने की ।
कैम्प मे बोलते हुए उपायुक्त सोमी सिंह ने कहा कि सदस्यता महाअभियान मे सार्थक प्रयास करके हमे वाराणसी जनपद को सिरमौर बनाना है।कैम्प मे लगभग आठ सौ किसानो ने बीपैक्स की सदस्यता ग्रहण की।
कैम्प के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ प्रभारी तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह अलगू ने सहकारिता आँदोलन के इतिहास और इसके उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमुदाय को बीपैक्स की सदस्यता लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कैम्प मे एडीओ सेवापुरी रजनीश पांडेय ने समिति के अध्यक्ष राजबहादुर सिंह ,समिति के सचिव राहुल सिंह, ग्रामप्रधान लेढ़ुवाई आनंद गुप्ता तथा लेढ़ुवाई न्यायपंचायत के सभी नौ ग्रामप्रधानो की सराहना करते हुए उन्हे कैम्प की सफलता का श्रेय दिया।कार्यक्रम का संचालन सचिव राहुल सिंह द्वारा किया गया।
अध्यक्ष राजबहादुर सिंह द्वारा आमंत्रित अतिथियो और सम्मानित किसानो को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया गया।
कैम्प मे मंडल अध्यक्ष भाजपा यतीश तिवारी,रमेश सिंह उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, बनारसी चौहान,श्यामधार पटेल, ओमप्रकाश यादव प्रधान, सचिव त्रिभुवन दूबे ,सुरेंद्र सिंह प्रधान टोडरपुर, श्यामधार पटेल प्रधान नयापुरा, विनोद बिन्द प्रधान नेवढ़िया,चंद्रभूषण प्रधान जोगापुर, रमेश सिंह प्रधान ख़ालिसपुर इत्यादि उपस्थित रहे।