UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अस्पताल की गलती से नही रास्ते में हुई मेरे पत्नी की मौत,डॉक्टर ने मेरा किया था सहयोग

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। पवन कुमार ने बताया की हॉस्पिटल और डॉक्टर ने उसकी भरपूर मदद किया और बेहतर इलाज किया । उस हॉस्पिटल में मेरी पत्नी की मृत्यु नही हुई थी बल्कि पत्नी की स्थिति ठीक न होने पर मेरे अनुरोध पर जब डॉक्टर ने अपने गोसाईपुर स्थित हॉस्पिटल से किसी अन्य हॉस्पिटल के लिए रेफर किया तो रास्ते में अचानक और ज्यादा तबियत बिगड़ गई और मेरे पत्नी की मृत्यु हो गई। पवन ने कहा कि पत्नी की मृत्यु के बाद मेरी सोचने की क्षमता ठीक नही थी लोगो के बहकावे में आकर हॉस्पिटल और डॉक्टर के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणियाँ कीं। पवन ने मीडिया को बताया कि आज मैं बिल्कुल ठीक हु और बिना किसी दबाव के यह बयान दे रहा हु की कुछ संस्थान के लोगो द्वारा मुझे भड़काकर मीडिया में गलत बयान दिलवाया क्युकी उस समय मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं था तो मैं कुछ लोगो के बहकावे में आ गया । इस पूरे मामले में हॉस्पिटल और डॉक्टर की कोई गलती नही है बल्कि उन्होंने मेरा पूरा सहयोग किया ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News