UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मृतक परिवार को मुआवजा व स्पीड ब्रेकर लगवाने का एसडीएम ने दिया आश्वासन

Updated on: 30 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ उप संपादक अतुल सोनी 

पिंडरा। सिंधोरा चौराहे पर बीती रात ट्रक से कुचलने से हुए इंजीनियर मोहम्मद एजाज के मौत के बाद गुरुवार को एसडीएम कुंदनराज कपूर सिंधोरा बाजार पहुचे और व्यापारियों को मृतक परिवार को मुआवजा दिलाने व स्पीड ब्रेकर लगाने का आश्वासन दिया।बताते चलें कि बीती रात सिंधोरा निवासी एम टेक छात्र मोहम्मद एजाज की सिंधोरा चौराहे पर ट्रक से कुचलने मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम करने की कोशिश की थी लेकिन थानाध्यक्ष पंकज पांडेय द्वारा एसडीएम से टेलीफोनिक वार्ता कर गुरुवार को आने व समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया था। जिसपर लोग चक्का जाम नही किये थे। उसी क्रम में गुरुवार को दोपहर बाद एसडीएम कुंदनराज कपूर मौके पर पहुचे और परिजनों व ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपए तथा सिंधोरा चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगवाने के साथ दोनो तरफ पटरी को लेवल कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।  उन्होंने मौके से ही  पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात भी की।
इस दौरान ग्राम प्रधान सुरजीत मौर्य, समाजसेवी गुलाम मोहम्मद, नंदा राम शास्त्री, व्यापार मंडल अध्यक्ष धनंजय मोदनवाल, सुभाष जायसवाल, गफ्फार, जकरिया अंसारी, तस्लीम, लेखपाल असलम, धर्मेंद्र जायसवाल, करीम समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News