UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के सदस्यों ने अपनी मांगों का सौपा ज्ञापन

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- केंद्रीय संगठन के निर्देश पर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश की वाराणसी इकाई के पेंशनरों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय के नेतृत्व में एसीएम प्रथम शिवानी सिंह को अपनी भिन्न-भिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में राजेश्वर पाण्डेय ने ज्ञापन के माध्यम से 2025 से पूर्व के पेंशनरों को आठवां वेतन आयोग का लाभ देने, 65,70, 75 वर्ष की आयु पर क्रमशः 5% पेंशन वृद्धि करने, वरिष्ठ नागरिकों की रेलवे रियायत बहाल करने, राशिकरण की कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष करने, कोरोना काल का रोका गया डीए का तत्काल भुगतान करने, पूरे देश में एक जैसी चिकित्सा नीति लागू करने आदि की मांग किया। अंत में पेंशनरों ने अपनी छ: सूत्रीय मांगो का ज्ञापन एसीएम प्रथम शिवानी सिंह को सौंपा।वहीं एसीएम प्रथम शिवानी सिंह द्वारा ज्ञापन को शासन को प्रेषित करने का आश्वासन दिया गया। नेतृत्व राजेश्वर पाण्डेय ने तथा प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई0 आनन्द लाल, जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह,नगर अध्यक्ष उमेश बहादुर सिंह, मण्डलीय संरक्षक ई0ए.के.सिंह, संरक्षक के.आर. शास्त्री,सीबी सिंह,संजय कुमार श्रीवास्तव,सन्त लाल यादव आदि शामिल 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News