UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

तमाम व्यवस्था के बीच गरीब परिवार,बच्चों में की गई मिठाई वितरण की व्यवस्था

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी।चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव थाना भेलुपुर कमिश्नरेट वाराणसी महमूरगंज ने तमाम व्यवस्था के बीच नेक पहल करते हुए दीपावली के शुभ अवसर पर शिवरतनपुर महमूरगंज स्थित होप होम चेर्टिटेबल ट्रस्ट में बेसहारा बच्चो,गरीब घरों,गरीबों के बीच खुशियों को लेकर उनके बीच में मिठाई,बिस्कुट,टॉफी,फल,मिट्टी के दिए,मोमबत्ती का वितरण किया चौकी प्रभारी महमूरगंज संतोष कुमार यादव व उप निरीक्षक रोहित दुबे ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं पर दूसरे के जीवन में उनकी चाहत व प्रकाश फैलाने के लिए अवसर मुहैया कराना हम सभी का दायित्व है। कई जगहों पर गरीब परिवार बच्चों में मिष्ठान वितरण किया गया यह देख स्थानीय लोगों ने पुलिस की जमकर प्रशंसा की इस नेक पहल में चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव,उ0नि0 रोहित दुबे अन्य सहयोगी पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News