UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

‎सिल्वर ग्रोव स्कूल,सेवापुरी में वार्षिक उत्सव 'नवरंग' हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी। सिल्वर ग्रोव स्कूल सेवापुरी शाखा में रविवार को वार्षिक उत्सव नवरंग अत्यंत धूमधाम एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती अदिति पटेल विधायक प्रतिनिधि सेवापुरी,ब्लॉक संरक्षक एवं विशिष्ट अतिथि सुजीत सिंह पुत्र ठाकुर आदित्य प्रताप सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्रीय संयोजक पंचायत प्रकोस्ट भाजपा काशी,रूपसेठी,संजय यादव-बीईओ,राजेश सिंह  के कर-कमलो द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

‎          इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती आर.श्रीवास्तव प्रबंध निदेशक मोहित श्रीवास्तव,निदेशिका एवं प्रधानाचार्या रचना श्रीवास्तव,श्रीमती वंदना चतुर्वेदी प्रिंसिपल महेशपुर शाखा,डॉ० अमरेश कुमार पाण्डेय प्राचार्य सिल्वर ग्रोव विमेन डिग्री कॉलेज एवं सम्मानित मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर ज्ञान,संस्कार एवं उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया।

‎           इसके पश्चात विद्यालय के निदेशक मोहित श्रीवास्तव एवं निर्देशिका रचना श्रीवास्तव ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत स्मृति-चिह्न एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।इस वर्ष का वार्षिक उत्सव नवरंग - नव रसौ पर आधारित था। 

‎       कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। तत्पश्चात नटखट बचपन की प्रस्तुति में नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न ऋतुओं का मनमोहक चित्रण किया।इसके बाद यूकेजी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने पंचतत्व पर आधारित नृत्य के माध्यम से मानव शरीर की उत्पत्ति को दर्शाया। नव रसों की श्रृंखला में विद्यार्थियों ने मानवीय भावनाओं की सजीव अभिव्यक्ति प्रस्तुत किया-जहाँ वात्सल्य रस ने मातृत्व प्रेम की महत्ता को दर्शाया वहीं डाकू रत्नाकर से महर्षि वाल्मीकि बनने की कथा के माध्यम से शांत रस का प्रभावशाली संदेश दिया

‎गया।

‎           श्रृंगार रस में राधा-कृष्ण के पावन प्रेम की झांकी प्रस्तुत की गई,जबकि भयानक रस में भूत-प्रेतों की प्रस्तुति ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पद्मावती का जौहर (करुण रस),काली का रक्तबीज संहार (रौद्र रस) तथा छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित नृत्य-नाटिका (वीर रस) रही,जिसने पूरे  वातावरण को केसरिया रंग में रंग दिया।

‎हास्य रस पर आधारित लिलिपुट डांस ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

‎             विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं निदेशिका श्रीमती रचना श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस भव्य आयोजन में लगभग 500 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।समारोह में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 

‎             शिक्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु पियूष मिश्रा,रवि प्रजापति,दिव्या शर्मा,ब्यूटी सिंह एवं रामकृष्ण त्रिपाठी,एवं को कार्यालय प्रशासन में उत्कृष्ट सेवा हेतु बृजेश कुमार सिंह,सहायक स्टाफ श्रीमती मित्तल देवी एवं साधु यादव जी को सम्मानित किया गया।

‎          विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य तारकेश्वर जेसवानी द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सत्र 2025 की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी गई।इसके साथ ही कक्षा 10 एवं 12 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

‎शैक्षणिक उपलब्धियों के अंतर्गत सत्र 2024-25 के कक्षा 10 एवं 12 के मेधावी विद्यार्थियों को मंच से सम्मानित किया गया। कक्षा 10 में इसिका गुप्ता (93.6%).

‎सत्यम पाल,आशीष यादव एवं शिवांशु मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया,जबकि कक्षा 12 में रियान्शी श्रीवास्तव,श्रेयांश गिरी एवं मुस्कान गुप्ता ने विद्यालय का नाम

‎गौरवान्वित किया।

‎         इसके अतिरिक्त काशी सांसद काव्य प्रतियोगिता में योगेन्द्र शर्मा द्वारा प्रथम एवं हर्ष सिंह द्वारा द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित

‎किया गया। हिंदी ओलंपियाड में अनादी मिश्रा,लखी विश्वकर्मा,अदिति सिंह एवं ज्योति शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में नया अध्याय

‎जोड़ा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे छात्र मास्टर विवेक दुबे,जिन्हें उनके अभिनव के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में श्रेयांशी,श्रेया,आयुषी,रौनक,आयुष,अनादी,कृतिका सहित अनेक छात्र-छात्राएं शामिल रही। कार्यक्रम का संचालन पायलअंशिका हर्ष एवं वाचस्पति द्वारा किया गया। आगंतुकों का स्वागत लक्ष्मी सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की एकेडमिक हेड  आरती पांडेय द्वाराकिया गया।

‎            इस अवसर पर संस्था की प्रबंधन टीम के रूप प्रीती मिश्रा अभिषेक जायसवाल,पीयूष मिश्रा,शिवानी गुप्ता एवं दीपा सिंह चन्दन,ममता विश्वकर्मा सावित्री शुक्ला रोहित सिंह,मानसी सिंह,दिग्विजय,रामकुमार,सिद्धार्थ,नीरज सिंह इत्यादि की सक्रिय उपस्थिति रही।

‎इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मोहित श्रीवास्तव ने कहा कि "विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों में

‎भागीदारी आवश्यक है,जिससे बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और निखारने का अवसर मिलता है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News