UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिसिया उत्पीड़न से परेशान पत्रकार ने कमिश्नर को सौंपा पत्रक

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। थाना सारनाथ क्षेत्र में पुलिस के द्वारा पत्रकारों के साथ अशब्द भाषा व दुर्व्यवहार करना हुआ आसान आपको बता दें कि एक आर्मी का जवान,ठगी का शिकार राम सिंह यादव निवासी बलिया का रहने वाला है। जो जमीन के लेन–देन के संबंध में ठगी का शिकार हुआ है। तथा मैं पत्रकार अजय कुमार दूबे,पीड़ित राम सिंह यादव (आर्मी जवान) से परिचित हूं और हमें फोन करके आर्मी मैंन बोला कि,पत्रकार महोदय थाना सारनाथ पर आपका हेल्प चाहिए और मेरा हेल्फ कीजिए,क्योंकि पुलिसिया कार्यवाही से मैं संतुष्ट नहीं हूं,कई सालों से मैं तंग आ चुका हूं। तब मैं उसे लेकर थाना सारनाथ पर गया और दरोगा सूफियान खान से बात किया और सारी समस्या को अवगत कराया। जैसे ही बात मैं शुरू किया ही था कि उसी समय थाना सारनाथ के दरोगा राहुल यादव आए और हमें बोले कि यहां पर नेतागिरी करने आए हो कैसे आए हो ज्यादा नेतागिरी मत करो और मैं उनकी बातों को स्तब्ध होकर सुनता ही रह गया। पुनः उसी समय अपने वाहन से थानाध्यक्ष सारनाथ महोदय शिवानंद सिसोदिया संजोग (वसाद) आए और उनको शांत कराए। परंतु दरोगा राहुल यादव द्वारा जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहे कि साले तुम यहां से भाग जाओ और अभद्र व्यवहार करते हुए मारने के लिए अमादा हो गए। मैं चाहता हूँ कि ऐसे अभद्र अशिष्ट दरोगा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए,ताकि भविष्य में और दरोगा अपने वर्दी का दुरुपयोग न कर सके जिससे आम आदमी के सम्मान पर ठेस न पहुंचे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News