UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पिकअप के टक्कर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर हुई मौत*

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*रोहनिया-वाराणसी।* स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौकी अंतर्गत जगतपुर पीजी कॉलेज के पास जीटी रोड पर गुरुवार को सुबह लगभग 5 बजे पिकअप व मोटरसाइकिल के टक्कर में मोटरसाइकिल सवार भदोही जिले के 25 वर्षीय करन तिवारी नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे मोहनसराय चौकी इंचार्ज राहुल रंजन ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।पुलिस ने पिकअप सहित चालक को अपने कब्जे में लेकर रोहनिया थाने ले गयी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News