संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। पंचकोश यात्रा के लिए शुक्रवार की सुबह से ही पांडेयपुर रोड पर पैदल यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा।भोजूबीर,महावीर मंदिर से पांडेयपुर रोड होते हुए पैदल यात्री आगे के लिए निकल रहे थे। जगह-जगह उनके खाने-पीने की व्यवस्था सहित भक्ति संगीत की व्यवस्था की गई थी। उसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के सामने से गुजर रहे पंचकोशी यात्रियों की सेवा में डीडीयू अस्पताल के डॉक्टर भी जुट गए। पंचकोश यात्रा में हजारों की संख्या में गुजर रहे लोगों के लिए अस्पताल के ठीक सामने डॉक्टर शिवेश जायसवाल की तरफ से भक्तों के लिए पैकेट का पानी,दर्जनों तरह के फल,आलू दम,ग्लूकोन-डी,ओआरएस का घोल सहित पैदल चलने वाले भक्तों के पैरों में पड़े छाले के लिए दर्जनों लोग दवा और पट्टी करते रहे। किसी भक्त के पैर में जादा परेशानी होने पर स्वयं दोनों डॉक्टरों ने मिलकर उनका इलाज और दवा भी किया। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर शिवेश जायसवाल,डाक्टर के.के. बरनवाल,डंपी तिवारी बाबा,सचिन सिंह,आकाश,विजय सिंह, शुभम मिश्रा,वंश,साहिल,सतीश यादव सहित दर्जनों लोग भक्तो की सेवा में शामिल रहे।