UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कैंट स्टेशन का 15 अक्टूबर तक हो जाएगा कायाकल्प, एक साथ बढ़ेंगी कई सुविधाएं, रेलवे महाप्रबंधक ने लिया जायजा* 

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* कैंट रेलवे स्टेशन की सूरत 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से बदल जाएगी। प्लेटफार्म की लंबाई और चौड़ाई बढ़ जाएगी। वहीं तमाम तरह की अन्य सुविधाएं भी विकसित होंगी। रेलवे महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने सोमवार को कैंट का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों से 45 दिनों के मेगा ब्लाक की जानकारी ली। साथ ही जरूरी निर्देश दिए। 

 

एक सितंबर से 15 अक्टूबर तक 45 दिनों में कैंट रेलवे स्टेशन पर रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कैंट रेलवे स्टेशन पर बदलाव को जमीन पर उतारने के लिए 45 दिनों तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसके लिए रेलवे विभाग मेगा वैकल्पिक व्यवस्था लागू कर दिया है। 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक यह काम चेलगा। इस काम के अंतर्गत स्टेशन पर दो नए प्लेटफॉर्म भी बनाये जाएंगे। इसी के साथ ही स्टेशन को यात्रियों के सुविधा के लिए यार्ड का चौड़ीकरण, पैसेज, पूल का रिमॉडलिंग समेत कुल 150 योजनाएं पूरी की जाएंगी। 

 

मेगा ब्लाक के दौरान कैंट रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेन वाराणसी के लोहता, शिवपुर और काशी स्टेशन डायवर्ड होकर जाएंगी। जो ट्रेनें कैंट रेलवे स्टेशन पर आएंगी, उन्हें मैनुअल चलाया जाएगा। रेलवे महाप्रबंधक ने कहा कि सर्व सेवा संघ की जमीन को काशी स्टेशन के विकास योजना में शामिल किया जाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News