चार साल से सिधवन में रास्ता बदहाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
रामपुर (जौनपुर), संवाददाता राहुल दुबे।विकासखंड रामपुर के ग्राम सभा सिधवन में हनुमान जी मंदिर के सामने जाने वाला मार्ग पिछले चार वर्षों से पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इस मार्ग पर हमेशा गंदा पानी भरा रहता है, जिससे ग्रामीणों का आना-जाना बेहद कठिन हो गया है। बरसात में तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जब रास्ता पूरी तरह जलमग्न हो जाता है।ग्राम निवासी विंध्य प्रताप दुबे (अधिवक्ता, सिविल कोर्ट जौनपुर) ने इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व उच्च अधिकारियों से शिकायत की, किंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि दुबे ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसका भी कोई असर नहीं दिखा।ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार से जब ग्रामीणों ने बात की तो उन्होंने कहा मुझे फोन मत किया करो।” इस असंवेदनशील जवाब से ग्रामीणों में नाराज़गी फैल गई है। जब संवाददाता ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने भी टालमटोल रवैया अपनाया ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रास्ते का शीघ्र निर्माण कराया जाए और लापरवाह ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार पर कार्यवाही हो, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो