संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। पिंडरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रसूलपुर ग्राम सचिवालय पर परियोजना निदेशक विनोद त्रिपाठी का पिंडरा ब्लाक सहित ग्राम पंचायत रसूलपुर की ओर से बुके भेंटकर सम्मान किया गया।परियोजना निदेशक त्रिपाठी का कौशाम्बी जिले में सीडीओ पद पर प्रमोशन होने की खुशी में बीडीओ पिंडरा छोटेलाल तिवारी,प्रधान कैलाश यादव,एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने सभागार में एक सम्मान समारोह में बुके भेंटकर सम्मानित किया।श्री तिवारी ने कहा कि एक तरफ 16वे केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष व 13 सदस्यीय टीम द्वारा विकसित ग्राम पंचायत का अवलोकन कर पिंडरा विकास खण्ड व रसूलपुर ग्राम पंचायत को बधाई दी वहीं पीड़ी साहब के मार्गनिर्देशन में सभी ब्लाक कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाकर सफल बनाया।पीड़ी विनोद त्रिपाठी ने कहा कि टीम भावना को लेकर किया गया कार्य सफलता प्रदान करता है। प्रधान कैलाश के कार्य ने यह साबित कर दिया कि कोई भी कार्य जन सहयोग से सम्भव है। पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है।सम्मान करने वालों में ग्रामप्रधान कैलाश यादव,एडीओ पंचायत अशोक कुमार,सचिव वीरेंद्र कुमार,विनोद कुमार यादव,रामदुलार यादव,पन्नेलाल यादव,सभी ग्राम पंचायत सदस्य व ब्लाक पिंडरा के सफाई कर्मी व ब्लाक स्टाफ शामिल रहे।