UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कोदेला ग्राम सभा में वंदना राकेश सिंह परिवार की प्रेरणादायी सामाजिक पहल

Updated on: 05 June, 2026

बेटी के विवाह उपलक्ष्य में पाँच सौ महिलाओं को साड़ी वितरण, विद्यालय को सामग्री दान और बच्चों के शिक्षण का जिम्मा उठाया*

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर – ग्राम सभा कोदेला में वंदना राकेश सिंह परिवार द्वारा बेटी वर्णिका सिंह के विवाह उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में मिसाल पेश की। कार्यक्रम में गांव की लगभग पाँच सौ महिलाओं को साड़ी वितरित कर उनका सम्मान किया गया, जिससे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल छा गया इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय कोदेला में अध्ययनरत बच्चों को नई थाली, गिलास और चम्मच प्रदान किए गए तथा सभी बच्चों को पौष्टिक भोजन कराया गया। बच्चों के चेहरों पर नई थालियों में भोजन करते समय झलकती खुशी देखी जा सकती थी विद्यालय के सुचारू संचालन और विकास को ध्यान में रखते हुए वंदना–राकेश सिंह परिवार ने इनवर्टर और डबल बैटरी विद्यालय को भेंट की, ताकि बिजली न होने पर भी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
साथ ही बच्चों की खेल संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए दस हजार रुपये मूल्य का गेम सेट उपलब्ध कराया गया कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहनों और रसोइयों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा सबसे महत्त्वपूर्ण घोषणा करते हुए वंदना–राकेश सिंह परिवार ने कहा कि क्षेत्र के ऐसे बच्चे जो आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित हो रहे हैं, उनकी पूरी पढ़ाई का खर्च वे स्वयं उठाएंगे। इस घोषणा को सुनकर ग्रामीणों ने परिवार की सराहना की और इसे समाजहित में अत्यंत प्रेरणादायी कदम बताया कार्यक्रम में वंदना सिंह, राकेश सिंह, बेटी वर्णिका सिंह, अनिल सिंह, विजयराज सिंह, ग्राम प्रधान अखिलेश पांडेय, पूर्व प्रधान अनिल यादव, राजकपूर पटेल, राधेश्याम सिंह,अखिलेश यादव अध्यापक एवं अन्य अध्यापक धर्मपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे ग्रामीणों ने कहा कि वंदना राकेश सिंह परिवार के इस सामाजिक योगदान ने पूरे क्षेत्र में एक नई सकारात्मक ऊर्जा और सेवा की भावना को बढ़ावा दिया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News