UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*फार्मर रजिस्ट्री किसानों के हित में,तभी मिलेगी हर तरह की सुविधा बीपी वर्मा

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। डीएम के निर्देश पर हरहुआ ब्लाक के सुतबल पुर ग्राम पंचायत में किसान फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया।बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने निरीक्षण के दौरान कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के बगैर किसानों को कोई सुविधा नहीं मिलेगी। इसलिए त्वरित गति से सभी किसानों की रजिस्ट्री कार्य पूरी करने में अधिकारी ,कर्मचारी पूर्ण करने का कार्य करें।

    मौके पर कुल फॉर्मर रजिस्ट्री वगैर 55किसानो में से 6 किसानों ने तत्काल फॉर्मर रजिस्ट्री कराया। 49किसानो का   हो चुका है। अब 6 किसानों का आदेश में होने के कारण नहीं हो पा रहा है। शेष किसानों का भी रजिस्ट्री तत्काल प्रभाव से पूर्ण सम्बंधित कर्मचारी करें अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी शिविर में एडीओ आईएसबी रविप्रकाश सिंह,एडीओ कृषि देवेंद्र कुमार पांडेय,आनन्द राय लेखपाल व संजय पंचायत सहायक सहित अन्य किसान उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News