संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। सोशल ऑडिट से ग्राम सभा के प्रति जवाबदेही होगी सुनिश्चित और ग्राम पंचायते सशक्त होंगी। उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानन्दपुर में पांच दिवसीय मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रतिभागियों को सोशल की अवधारणा के बारे में रिटायर्ड आचार्य शिवप्रकाश द्वारा जानकारी दी गई। वहीं सेवा निवृत्त सीडीओ हीरालाल द्वारा प्रतिभागियों को मनरेगा के उद्देश्य, हकदारियां और मनरेगा के कार्यान्वयन संरचना के बारे में जानकारी दी गई।
इसी क्रम में मनरेगा के अंतर्गत अनुमन्य कार्यों तथा संबंधित अभिलेखों के बारे में मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय द्वारा जानकारी दी गई। इस अवसर पर सत्र प्रभारी अमरनाथ द्विवेदी, राज्य प्रशिक्षक के0एल0 पथिक, सुरेश तिवारी, ब्लॉक कोआर्डिनेटर वंदना झा, अपर्णा सिंह, टीम सदस्य सुनीता शर्मा, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शिवबाबू, ज्ञानचंद वर्मा, राजीव कुमार, ममता देवी, सुरेश , कुसुम शर्मा, संतोष कुमार, राजनाथ भारती, रमाशंकर बिंद सहित जनपद चन्दौली के विकास खंड धानापुर और चन्दौली सदर से तथा जनपद वाराणसी के विकास खंड बड़ागांव और काशी विद्यापीठ से चयनित सोशल ऑडिट टीम के 124 सदस्यों ने प्रतिभाग किया।