UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*दस्तक अभियान के तहत घर-घर दस्तक दे रही आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर हरहुआ ब्लाक के ग्राम पंचायतों में दस्तक अभियान के तहत घर- घर आंगनबाड़ी आशा कार्यकर्ता दस्तक देना शुरू कर दिए हैं।

  पीएचसी प्रभारी हरहुआ डॉ0 सन्तोष कुमार ने बताया कि 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान के तहत 215आशा व साथ मे सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर घर दस्तक देना शुरु कर दी है जिसका प्रतिदिन समीक्षा शाम तक की जाती है।प्रत्येक घरों में जाकर कुष्ठ रोग के लक्षण, फाइलेरिया,15 दिनों से अधिक समय से आ रहे बुखार से पीड़ित, क्षय रोगियों की पहचान सहित बीमारियों से बचाव की जानकारी देकर ओआरएस,जिंक,विटामिन लिक्विड सहित जरूरी दवाएं मुहैया कराने का कार्य कर रही हैं।उसके बाद उसे ईकवच पोर्टल पर लोड करेगीं।जिस घर में 0 से 5 वर्ष के बच्चे होगें।उन्हें ओआरएस व जिंक की गोली देगीं।और उसे खाने की विधि भी बतायेगीं। इन दिनों मौसम में आये बदलाव से डायरिया बीमारी से बचाव का विशेष निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही साथ आशा कार्यकर्ता को दो बंध्याकरण के केस कराने का भी निर्देश दिया गया है जिसका पहले शिविर में अच्छा रिजल्ट मिला 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News