UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 पिण्डरा में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन 

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- विकासखण्ड बड़ागांव तहसील पिण्डरा में मंगलवार को विधान से समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव अपर जनपद न्यायाधीश विजय कुमार विश्वकर्मा, तहसील पिण्डरा की नायब तहसीलदार श्वेता सिंह पटेल, न्यायिक नायब तहसीलदार प्राची मिश्रा, नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव, बड़ागांव ब्लाक के सीडीपीओ राकेश कुशवाहा तथा रिसोर्स पर्सन के रूप में डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिकारी गण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में शीतल पाठक द्वारा महिलाओं से संबंधित उनके विधिक अधिकारों एवं विभिन्न प्रकार के कानूनो के बारे में जानकारी दी गई। रिसोर्स पर्सन के रूप में असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल योगेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा महिलाओं के सुरक्षा से संबंधित डिजिटल ऐप जैसे 112 इंडिया ऐप, माई सेफ्टी ऐप तथा महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार के कानून के बारे में जानकारी दी गई। विधिक सचिव विजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के रोकथाम से संबंधित कानून के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग में आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है। इस तरह की किसी भी घटना के घटित होने की तत्काल सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली विभिन्न प्रकार की नि:शुल्क विधिक सहायता, क्षतिपूर्ति योजना, मीडिएशन तथा लोक अदालत आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस साक्षरता शिविर में पराविधिक स्वयं सेवकगण आदि भी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News