संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी हरहुआ विकासखंड के जूनियर हाई स्कूल मे उत्तर भारत में शीतलहर को देखते हुए समाज सेवी संस्था डोनेट कार्ड एवं मेकिंग द डिफरेंस फाउंडेशन के तरफ से सैकड़ो बच्चों को स्वेटर बांटा गया बच्चे स्वेटर पाकर काफी खुश हुए संस्था के सचिव प्रिंस चौबे ने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसे देखते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष चंद्रजीत विश्वकर्मा के सौजन्य से हम लोग आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को गर्म कपड़े देने का कार्य कर रहे हैं जल्द ही कमल वितरण के कार्यक्रम का भी अभियान आरंभ होगा डोनेट कार्ड के माध्यम से पूरे उत्तर भारत में ठंड को देखते हुए गरीबों के लिए अभियान चला कर कार्य किया जा रहा है जिसमें डोनेट काट के सारंग बोबडे, संदीप कुमार, जितेंद्र पुरोहित कार्यक्रम में मुख्य प्रधानाचार्य रामजीत यादव संस्था के दिनेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राजभर अजीत कुमार ,अनिल कुमार विश्वकर्मा ,रविंद्र कुमार, अवधेश कुमार ग्राम प्रधान उदयपुर सुध्दू, रामचरण गोड, श्याम बहादुर राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे