संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार जनपद में हो रहे अवैध निर्माण व प्लाटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे मंगलवार को वार्ड सिकरोल में अभियान चलाया गया।इस दौरान जोन एक वार्ड सिकरोल सेंट्रल जेल रोड से वार्ड शिवपुर बाबतपुर तक अपर सचिव गुडाकेश शर्मा द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जोन एक की प्रवर्तन टीम द्वारा वार्ड सिकरोल के अंतर्गत ज्ञानवती सिंह पत्नी सुरेंद्र सिंह द्वारा सेंट्रल जेल रोड मौजा सिकरौल वार्ड- सिकरौल जिला वाराणसी में ऑनलाइन मैप नंबर वीडीए/ वीपी पब्लिक 24- 25/0324 के अंतर्गत जी+ टू हेतु स्वीकृत मानचित्र के विपरीत 100 वर्ग मीटर में व्यवसायिक उपयोग हेतु तथा सेट बैक कवर कर अवैध निर्माण कार्य किए जाने पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मंगलवार को भवन को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई में मौके पर जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा, अवर अभियंता रोहित कुमार व अन्य वीडीए कर्मी व पुलिस टीम के लोग उपस्थित रहे।