संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ।*आज शनिवार को बीआरसी, हरहुआ सभागार में ब्लाक स्तरीय दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 84 बच्चे शामिल हुए।सघन परीक्षण में 47 बच्चों का मेडिकल सर्टिफिकेट बना।37 बच्चों को प0 दीनदयाल अस्पताल रेफर किया गया। मेडिकल कैम्प में मानसिक विशेषज्ञ डॉ0नवीन सिंह, नेत्र विशेषज्ञ डॉ0आर एस राम, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 के0 के0 बरनवाल, मनोचिकित्सक डॉ0 रविन्द्र यादव शामिल रहे। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा त्रिलोकी नाथ शर्मा, स्पेशल एजुकेटर राकेश कुमार सिंह, सतीश सिंह, रमेश यादव, बाल बचन तथा फिजियोथेरेपिस्ट दिनेश मौर्य भी उपस्थित रहे।