UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.मुकेश कुमार ने सम्भाला कार्यभार

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी - उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी डॉक्टर मुकेश कुमार ने मंगलवार को अपने पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद में संचालित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा अधिकारियों के साथ प्रारंभिक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि जनपद वासियो को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने, नियमित टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आवाहन करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सूनिश्चित किया जाए। साथ ही जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया तथा जनपद के स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।डा.मुकेश कुमार ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरन्तर सुधार के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएंगे जिससे जनपद के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News