UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बढ़ी दाढ़ी बड़े बाल में यूथ आइकॉन राहुल शर्मा आये नजर, मुंबई से भरी लखनऊ की उड़ान*

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 विवेक राय

 

वाराणसी- अपनी पहली ही भोजपुरी फिल्म 'डार्लिंग' से युवा दिलों पर अमिट छाप छोड़कर यूथ आइकॉन बने बॉलीवुड एक्टर राहुल शर्मा एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं उनके नये लुक की भी चर्चा जोरों पर है। ऐसे में बढ़ी हुई दाढ़ी, लंबे बालों में मुंबई के एयरपोर्ट पर राहुल शर्मा नजर आएं हैं, जहाँ से उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए उड़ान भरी है। इस नये लुक में उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सहित सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिये हैं।राहुल शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि - चल पड़े हैं एक नई फिल्म की शुरुआत के लिए... जिस तरीके से आप सब ने प्यार दिया मुझे डार्लिंग के वक्त, अब इस नई फिल्म में भी आप सबका साथ प्यार और आशीर्वाद चाहिए... आप सबके बिना कुछ संभव नहीं है... लव यू  आप सभी को.'मांग भरो सजना'बता दें कि राहुल शर्मा ने 29 अगस्त से शुरू हो रही भोजपुरी फिल्म 'माँग भरो सजना' की शूटिंग के लिए यह उड़ान भरी है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग एक ही शेड्यूल में लखनऊ के विभिन्न रमणीय लोकेशन पर की जाएगी। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में राहुल शर्मा हैं और उनकी हीरोइन सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म की हीरोइन मेघा श्री हैं। राहुल शर्मा ने इसके पहले भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह के साथ सुपर हिट भोजपुरी फिल्म 'डार्लिंग' में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। जिसमें अक्षरा सिंह के साथ राहुल शर्मा की जोड़ी काफी पसंद की गई। अब इस फिल्म में राहुल साउथ फिल्म एक्ट्रेस मेघा श्री के साथ जोड़ी जमाने वाले हैं।गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्मों के शोमैन फिल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'माँग भरो सजना' की शूटिंग की पूरी तैयारी कर ली गई है। जिसका निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर से निर्मात्री अनीता शर्मा द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के लेखक व निर्देशक राकेश त्रिपाठी हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार राहुल शर्मा, मेघा श्री, कुणाल सिंह, देव सिंह, विनीत विशाल, रोहित सिंह मटरु, वीणा पांडेय, मोना राय और के के गोस्वामी हैं।  जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर गौरव पटेल और म्यूजिक ओम झा, साजन मिश्रा का होगा। वही फिल्म के डीओपी महेश वेंकट है। फाइट मास्टर दिलीप यादव और डांस मास्टर विकी गुप्ता है जो अपने इशारे पर फिल्म के कलाकारों को खूब नचाने वाले हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News