UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मुंडेश्वरी महोत्सव का हुआ समापन*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के टेकरा गांव की रहने वाली भोजपुरी गायिका अंजली तिवारी ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी*

 

 

वाराणसी- भभुआ जिले के भगवानपुर प्रखंड में स्थित मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में आयोजित मुंडेश्वरी महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को कलाकारों ने समां बांध दिया। दूसरे दिन सबसे पहले कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम की जिसमें गणेश वंदना तथा देशभक्ति गीत पर नृत्य कर छात्राओं ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के टेकरा गांव की रहने वाली अंजली तिवारी ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। चलअ चली जा माई के दुअरिया चुनरिया ओढ़ के गीत से उन्होंने खूब तालियां बटोरी।

बता दें कि अंजली तिवारी पांच साल से गा रहीं हैं। फिलहाल बीएचयू में प्रशिक्षण भी ले रही हैं। इसके बाद नाटक का मंचन किया गया। दूसरे दिन मधुरिमा बसु, सौरभ सिंह व भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बता दें कि मुंडेश्वरी महोत्सव का शुभारंभ बीते शुक्रवार की शाम में हुआ था। जिसका उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र राम, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमां खां आदि ने किया था। दूसरे दिन शनिवार को महोत्सव का समापन हुआ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News