UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

95 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में हरियाली तीज व्रत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Updated on: 01 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट श्री राजेश्वर एस. बालापुरकर के दिशा निर्देश में आयोजित किया गया  हरियाली तीज पर्व की शुरुआत कमांडेंट 95 बटालियन की भार्या श्रीमती अर्चना बालापुरकर के अध्यक्षता में मनाया गया। श्रीमती अर्चना बालापुरकर ने इस व्रत का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर की तथा वहाँ पर उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों की पत्नियों को इस व्रत के महत्व के बारे में बताया तथा शुभकामनाएँ दी, कार्यक्रम में गेम और संगीत का आयोजन किया गया ।तथा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष, हरियाली तीज 19 अगस्त मनाया जा रहा है ।

 *हरियाली तीज व्रत का* *महत्व:* हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं। 

यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का उत्सव है। हरियाली तीज व्रत की तैयारी:महिलाएं इस दिन हरे रंग की चूड़ियाँ, वस्त्र और मेहंदी लगाती हैं। व्रत के दौरान, वे भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। हरियाली तीज के दिन, व्रत रखने वाली महिलाओं को हरे रंग की वस्तुओं का अधिक प्रयोग करना चाहिए। व्रत के दौरान, महिलाओं को दिन में नहीं सोना चाहिए और भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करना चाहिए। इस कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती रिंकू , श्रीमती जूही देवी    श्रीमती प्रिया सिंह  श्रीमती अनामिका श्रीमती नेहा सिंह   श्रीमती संगीता देवीश्रीमती चंदा यादव , श्रीमती पूजा राय, श्रीमती आरती यादव आदि महिलाये उपस्थित थीं ।।।।।

     

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News